कोहराम लाइव डेस्क : आज कल लोग जल्दीबाजी में अपने फोन का अच्छे तरीके से नहीं ध्यान रखते। कई बार जल्दबाजी में फोन गिरकर टूट जाता है या फिर पानी में गिरकर खराब हो जाता है। ऐसे में अगर फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भींग जाए तो कुछ तरीकों से उन्हें ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :फिल्म ‘फुटपाथ’ से इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में रखा था कदम,आज मना रहे अपना 42 वां बर्थडे
फोन पानी में गिर जाए तो क्या ना करें
- अगर पानी में गिरे फोन को निकालने के बाद उसे ऑन करने की कोशिश कतई ना करें। कई लोग फोन काम कर रहा है या नहीं ये चेक करने के लिए फोन को ऑन करके देखते है। ये गलती कतई न करें ।
- फोन को उस समय चार्ज करने की भी कोशिश नहीं करें। फोन को हेयर ड्रायर से ना सुखाएं। हेयर ड्रायर से काफी गर्म हवा निकलती है वो आपके फोन के पार्ट्स को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। नार्मल हवा देने से भी पानी फोन के उन हिस्सों में भी पहुंच सकता है जहां वो नहीं पहुंचा है। इससे आपके फोन को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें :डीआरजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा
फोन को कैसे करें ठीक
- अगर फोन पानी से निकलने के बाद भी पावर ऑन है तो सबसे पहले उसे ऑफ कर दें। फोन से सिमकार्ड और माइक्रो-एसडी कार्ड को रिमूव कर दें। अगर आपके फोन में रिमूवेबल बैटरी है तो बैटरी को भी रिमूव कर दें।
- अगर संभव हो तो नॉन-रिमूवेबल बैटरी वाले फोन को मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर ले जाकर उसकी बैटरी को रिमूव करवा दें। इसे आप यूट्यूब से ट्यूटोरियल वीडियो देख के भी खुद से कर सकते है। लेकिन अगर आप टेक-सेवी नहीं तो सबसे बेहतर होगा इसे मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर ही ले जाएं। बैटरी रिमूव हो जाने से फोन के डैमेज होने के चांस काफी कम हो जाते है।
- कपड़े की मदद से फोन में लगे ज्यादा से ज्यादा पानी को सूखा दें। फिर फोन को चावल की बोरी में अंदर तक डाल के छोड़ दें। फोन को सूखाने के लिए इस तरीके का काफी यूज किया जाता है। इसे चावल की बोरी में कम से कम 24 घंटे रहने दें। इसके बाद चेक करें आपका फोन ऑन हो रहा है या नहीं हो रहा है ।
- अगर फोन ऑन नहीं हो रहा है तो फोन की बैटरी खराब हो सकती है। इसे किसी प्रोफेशनल मैकेनिक से दिखवा लें। अगर फोन ऑन हो रहा है तो फोन से म्यूजिक या वीडियो चला कर चेक कर लें कि फोन के स्पीकर्स सही से काम रहे है या नहीं। अगर सब सभी ठीक तरीके से काम कर रहा है तो आपका फोन बिल्कुल ठीक है।
इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को पहले पीटा, फिर पिलाया पेशाब, और…








