spot_img

गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को पहले पीटा, फिर पिलाया पेशाब, और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राजस्‍थान : समाज का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां एक युवक को पहले पकड़कर रॉड से पीटा। उतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो उसे पेशाब पिलाया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। साथ ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने 4 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें : गुमला में कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला, मैदान में मिली लाश

मामले में सिणधरी थाना के अधिकारी का कहना है कि पिछले दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें युवक की पिटाई के साथ ही उसे कुछ पिलाया जा रहा था। जांच में युवक की पहचान बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके के निवासी के रूप में हुई। वह ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने मामले में हीराराम और जोगाराम नाम के दो आरोपियों की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और उसके बाद उसे पेशाब पिलाया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जिस कारण पीड़ित ने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित और उसके पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लातेहार, दहशत में लोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...