TRENDING : यदि कोई पति बेवफाई करे, तो इसका बदला कोई पत्नी अपने मासूम बच्चों को मारकर ले, इसे कोई भी उचित नहीं कह सकता। लेकिन, जर्मनी की एक महिला ने ऐसा कर घोर निर्ममता का परिचय दिया है। जर्मनी के सोलिंगन शहर की एक महिला ने अपने 6 में 5 बच्चों को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसके पति ने नयी गर्लफ्रेंड बना ली थी। इस मामले में जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रिस्टियन नाम की यह महिला अपने को लगातार बेगुनाह बताती रही। वुपर्टल के जिला न्यायालय में क्रिस्टियन पर केस चल रहा है।
Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…
पहले खाने में ड्रग्स देकर किया बेहोश, फिर बाथरूम में पानी में डुबाकर बच्चों को मारा
क्रिस्टियन पर आरोप है कि उसने अपने पांच बच्चों को खाने में ड्रग्स की हैवी डोज दी। उसके बाद बेहोशी की हालत में उन्हें बाथरूम में पानी में डुबाकर मार डाला। पांचों बच्चे जिनेमें दो से तीन साल की तीन बेटियां और छह और आठ साल के दो बेटे हैं। उनकी लाशें तीन सितंबर को नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में स्थित फैमिली फ्लैट में मिलीं। महिला का छठा बच्चा 11 वर्षीय मार्सेल इसलिए बच गया, क्योंकि घटना के समय वह अपने स्कूल में था।
Read More : पति के सामने पत्नी और नाबालिग बेटी से गैंगरेप
गत वर्ष सितंबर में पुलिस को मिली थी सूचना
रिपोर्ट के अुनसार, पिछले साल सितंबर में पुलिस को पांच बच्चों के मरने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो फ्लैट में एक वर्षीय मेलिना, दो वर्षीय लियोनी, तीन वर्षीय सोफी, छह वर्षीय टिमो और आठ वर्षीय लुका का शव मिला।
Read More : दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, ससुराल में ही सालों से…
खुद को बचाने का महिला ने किया भरपूर प्रयास
क्रिस्टियन ने अपनी बेगुनाही में कहा कि एक नकाबपोश व्यक्ति ने फ्लैट में प्रवेश किया और बच्चों को मार डाला। अभियोजकों के अनुसार इस मामले में जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को कोई भी ऐसे सबूत नहीं मिले, जिससे ये स्पष्ट हो सके कि आरोपी महिला द्वारा जो बयान दिये जा रहे हैं, वो सही हैं। अभियोजक हेरिबर्ट कौन गेभार्ड ने कहा कि आरोपी महिला का अपने पति की नई प्रेमिका से विवाद चल रहा था। वह क्रिस्टियन का तीसरा पति है, जो इन छह बच्चों में से चार का पिता है। इसी वजह से उसने बच्चों पर अपना गुस्सा उतारते हुए उन्हें मार दिया।
Read More : Bokaro: सड़क पर इस हालत में मिली युवक की लाश










