spot_img

आदेश मानो नहीं तो देश छोड़कर चले जाओ….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने अपने नागरिकों से कहा है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाओ या जेल जाओ. राष्ट्रपति दुतेर्ते ने एक और विकल्प दिया है. उन्होंने कहा कि जो वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं, वे देश छोड़कर भारत या अमेरिका चले जाएं. भारत और अमेरिका में ही कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. शायद इसीलिए दुतेर्ते ने कटाक्ष करते हुए भारत और अमेरिका का नाम लिया है.

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कोरोना की वैक्सीन ना लगवाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. सोमवार की रात को रिकार्डेड संबोधन में दुतार्ते ने ये बातें कहीं. दुतार्ते ने कहा, आपके पास विकल्प मौजूद है- या तो आप वैक्सीन लगवा लीजिए या फिर मैं आपको जेल भेजूं.

फिलीपींस में मार्च महीने में ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ था लेकिन वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी ही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलीपींस में वैक्सीन की पर्याप्त डोज भी उपलब्ध नहीं हैं.दुतार्ते ने कहा कि वह अपने देश के उन मूर्खों से आजिज आ गए हैं जो वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे हैं. दुतार्ते ने धमकी देते हुए कहा कि वह वैक्सीन से मना करने वाले लोगों को वो वैक्सीन लगवा देंगे, जो ट्रायल के दौरान जानवरों को लगाई जाती है.

फिलीपींस की कुल आबादी 11 करोड़ है. वैक्सीन ट्रैकर हर्ड इम्यूनिटी पीएच के मुताबिक, फिलीपींस में सोमवार तक सिर्फ 1.95 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है. फिलीपींस में सोमवार तक कोरोना संक्रमण के 56,000 ऐक्टिव केस थे. यहां सोमवार को कोरोना से 138 लोगों की मौतें हुईं. कोरोना का डेल्टा वेरिएंट भी फिलीपींस की चिंता बढ़ा रहा है. डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले भारत में ही मिला था. फिलीपींस ने डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, ओमाना और यूएई से लोगों के आने पर 30 जून तक पाबंदी लगा रखी है.

फिलीपींस की सरकार लोगों को कोविड शॉट लगवाने के बदले इनाम भी दे रही है. हालांकि, फिलीपींस के राष्ट्रपति के इस बयान की आलोचना उनके देश के हेल्थ एक्सपर्ट ही कर रहे हैं. मनीला में फिलीपींस जनरल हॉस्पिटल में एंडोक्रिनोलॉजी में विशेषज्ञ हारोल्ड चिउ ने कहा, ये लोगों की स्वतंत्रता के खिलाफ है. लोगों से जबरदस्ती करना गलत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं क्योंकि ये वाकई असरदार है और कोविड-19 के गंभीर खतरे से बचाती है

इसे भी पढ़ें :अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर हुई हिंसा में 18 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें : पति ने की बेवफाई तो पत्‍नी ने लिया ऐसा बदला कि सुनकर कांप जाएगी रूह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...