RANCHI : समाजसेवा कोई एक-दो दिन तक की जानेवाली गतिविधि नहीं है, बल्कि यह स्वेच्छा पूर्वक सतत किया जानेवाला प्रयास है। आपकी सेवा भावना ही लोगों के हृदय में आपकी विशिष्ट पहचान बनाती है। यह कहना है श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया का। मौका था लालपुर स्थित मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े समाजसेवा में खुद को पूरी तरह से झोंक दिया है। समाजसेवा इसकी पहचान है। अतीत में गोता लगाते हुये उन्होंने बताया कि उन्हें पहला रक्तदान 1982 में करने का मौका मिला था, यह सिलसिला अब भी जारी है। इससे पहले समारोह का उद्घाटन राजगढ़िया, चित्रा सहाय, अमरदीप सिन्हा, जीसी वर्मा ने साझा तौर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि चित्रा सहाय ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास भी समाज को बहुत कुछ दे सकता है। हमेशा दूसरों की मदद बढ़ चढ़कर करना चाहिये।
संस्था की संस्थापिका निकिता प्रसाद ने संस्था के दो सालों में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था रक्तदान, अंगदान, गरीबों के लिए भोजन वितरण, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग का असाइनमेंट उपलब्ध कराना, गर्म वस्त्र व कंबल वितरण, पौधरोपण, पुस्तक वितरण, खेलकूद आदि का काम कर रही है। वहीं समाज को कई गंभीर विषयों पर जगाने का काम भी कर रहा है। बदलते परिवेश में जब लोग एक-दूसरे से बात करने के अभाव में घूटन भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं, ऐसे में यह संस्था उनकी बातों को सुन उनके मन को हल्का करने की कोशिश करती है।
इस अवसर पर रक्तदान समेत अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले समाजसेवियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में राहुल भारती, रंजन, विद्या भूषण की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी
इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Asus, जानिए फीचर्स






