Kohramlive : ICC चेयरमैन जय शाह ने मुंबई में भव्य समारोह के दौरान T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। भारत और श्रीलंका इस बड़े टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी के स्टेडियम चुने गये हैं। पहली बार 20 टीमें टूर्नामेंट में उतरेंगी और इटली अपना डेब्यू T20 वर्ल्ड कप खेलेगा। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड ग्रुप A में हैं। हर दिन तीन मुकाबले होंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता या कोलंबो में और दूसरा मुंबई में खेला जायेगा। फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा पाकिस्तान के सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने पर उसके मैच कोलंबो में ही कराये जायेंगे।

भारत के मुकाबले
7 फरवरी, मुंबई: IND vs USA
12 फरवरी, दिल्ली: IND vs NAM
15 फरवरी, कोलंबो: IND vs PAK
18 फरवरी, अहमदाबाद: IND vs NED
वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा बनाये गये हैं। रोहित ने सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुये कहा कि भारत फिर वही जादू दोहराने की कोशिश करेगा जो 2024 में देखा गया था, जब रोहित ने टीम इंडिया को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाई थी। T20 वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ टीमों की बढ़ी हुई संख्या के कारण खास है, बल्कि भारत-श्रीलंका की मेजबानी इसे एशिया में क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव बनाने जा रही है।














