Kohramlive Desk : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच T20 World Cup Final कल यानी रविवार को होना है। इस बीच ICC ने मेलबर्न में होने वाले फाइनल मैच में बारिश से निपटने के लिए खास कदम उठाया है। मैच वाले दिन मौसम को ध्यान में रखते हुए आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने रिजर्व डे (14 नवंबर) के लिए अतिरिक्त समय में इजाफा किया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ” इवेंट टेक्निकल कमेटी ने फैसला लिया है कि अगर मैच को पूरा करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है तो रिजर्व डे के एडिशनल प्लेइंग टाइम को दो से चार घंटे किया जा सकता है।”
इस स्थिति में रिजर्व डे में जाएगा मैच
क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आरे कहा, ” निर्धारित मैच के दिन मुकाबले को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अगर निर्धारित दिन में न्यूनतम ओवर की गेंदबाजी नहीं हो पाती तो मैच रिजर्व डे में जाएगा।” इससे पहले, लीग मैचों में मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल होना जरूरी था, जबकि नॉक आउट में कम से कम 10 ओवर के खेल के बाद होने पर ही मैच का परिणाम निकल पाएगा। ICC को इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है, क्योंकि रविवार को मेलबर्न में बारिश की 95 प्रतिशत संभावना व्यक्त की गई है। अगर बारिश से दोनों दिन का खेल नहीं हो पाता तो इंग्लैंड और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से ट्रॉफी शेयर करना होगा।
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं
इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार
इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम
इसे भी पढ़ें :आज से बढ़ सकती है कनकनी…
इसे भी पढ़ें :बड़े काम के हैं अलसी के बीज, त्वचा और बालों के लिए खूब फायदेमंद








