spot_img

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, X पर लिखा भावुक पोस्ट… देखें

Date:

spot_img
spot_img

UP : IAS अधिकारी और देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की सिविल सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। अपने कार्यकाल में वह दफ्तर की फाइलों से आगे बढ़कर ग्राउंड पर काम करने वाली अधिकारी के तौर पर पहचान बना चुकी थीं। इस्तीफे की जानकारी देते हुये दिव्या मित्तल ने X पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम दे रही हूं। देवरिया ने उन्हें सही के साथ खड़े रहना और मिर्जापुर ने ‘असंभव’ को सिर्फ एक राय मानना सिखाया। उन्होंने अपने साथ काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार जताते हुये कहा कि वह कुछ देने आई थीं, लेकिन इस सफर में सबसे ज्यादा उन्होंने ही पाया।

पहले IPS, फिर बनीं IAS

हरियाणा के रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने बिना कोचिंग UPSC पास किया। पहले प्रयास में उन्हें IPS सेवा मिली। IAS बनने के लक्ष्य के साथ उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 68 हासिल कर अपना सपना पूरा किया। दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में विदेशी डेरिवेटिव ट्रेडर के तौर पर काम किया। विदेश में सफल करियर के बावजूद देश सेवा का फैसला लिया और भारत लौटकर UPSC की तैयारी शुरू की। अपने कार्यकाल में दिव्या मित्तल कई बार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती दिखीं। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी की, खेतों में जाकर किसानों और फसल की स्थिति देखी, कोरोना काल में कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया और थाना दिवस पर आम लोगों की शिकायतें सुनीं।

इसे भी पढ़ें :

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू के मंडा बगीचा...

2027 में बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशियों पर बरस सकती है कृपा…

Kohramlive : ज्योतिष में शनि देव की चाल को...

रजा नगर कुटे में नई अंजुमन… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के...

परिसीमन पर राहुल गांधी का संदेश, प्रदीप वर्मा का पलटवार…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को...

JSSC-CGL पेपर लीक केस में CID की बड़ी कार्रवाई…

Ranchi : JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में कथित पेपर लीक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: