spot_img

मुझे लगा मैंने एक नहीं पांच फिल्मों का निर्माण किया : हरिप्रिया भार्गव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जब आप कोई फिल्म देखने जाते हैं, तो आप ऐसे किरदारों से मिलते हैं जो एक कहानी का हिस्सा होते हैं। एक फिल्म अपने अंदर एक ही कहानी को समेटे रखती है। ऊबोन विजन प्राइवेट लिमिटेड की पेशकश ‘पंचकृति-फाइव एलिमेंट्स’ एक ऐसी फिल्म है जो एक नहीं, पांच-पांच कहानियां दर्शकों तक लायी है। ऐसी फिल्मों को एन्थोलॉजी फिल्म कहा जाता है पर भारत में इस श्रेणी की फिल्में बहुत कम आयी हैं। ऐसी अनूठी फिल्म के निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताते हुए निर्माता हरिप्रिया भार्गव कहती हैं, “मुझे लगा मैंने एक नहीं पांच फिल्मों का निर्माण किया है। पंचकृति में पांच अलग-अलग कहानियां हैं। हालांकि यह कहानियां एक ही सिरे से जुड़ी हुई हैं, पांचों कहानियों को हमने एक के बाद एक शूट किया। इस वजह से पूरी टीम को ऐसा लगा मानो हमने एक नहीं, पांच फिल्में बनायी हों। हरिप्रिया भार्गव ने कहा कि ऐसी फिल्म का निर्माण करना आसान नहीं था पर इस पूरी प्रक्रिया में बहुत कुछ सीखने-समझने का मौका मिला। पंचकृति बनाने के बाद मुझे लगता है मैं किसी भी तरह की फिल्म बना सकती हूं।”

‘पंचकृति-फाइव एलिमेंट्स’ चंदेरी नाम के एक छोटे से शहर में शूट हुई है। यह शहर बुंदेलखंड ज़िले में आता है और अपने भव्य इतिहास की वजह से जाना जाता है। यह फिल्म चंदेरी की खूबसूरती और ऐसे कई पहलुओं को उजागर करती है जो इससे पहले कभी बड़े परदे पर दिखाई नहीं गयीं। फिल्म में मुख्या भूमिकाओं में बृजेन्द्र कला, पुरवा पराग और उमेश बाजपाई जैसे कई शसक्त कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का वर्णन करते हुए हरिप्रिया कहती हैं, “हमने एक महिला-प्रधान फिल्म बनायी है जो उनसे जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। पांचों कहानियां उन समस्याओं और मुश्किलों को उजागर करती हैं जिनसे हमारे देश की लड़कियों और औरतों को गुज़रना पड़ता है। इस फिल्म के माध्यम से हमने भारत के कुछ महत्पूर्ण अभियान, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत, पर चर्चा की है और इनका महत्व दर्शाया है। सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालते हुए यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन भी करेगी।”

पंचकृति-फाइव एलिमेंट्स में पिरोयी गयी पांचों कहानियां परिवरण, लैंगिक समानता, आध्यात्मिकता पर बहुत कुछ कहने का प्रयत्न करती है। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों से राब्ता बनाने के लिए एक ख़ास स्कीम भी लायें है। थिएटर में जा कर फिल्म देखने पर, हर सिनेमाघर में हर शो में लकी ड्रा के ज़रिये कई भाग्यशाली दर्शक आकर्षक इनाम जीत सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विंध्यगिरी’ को किया लॉन्च… जानें

इसे भी पढ़ें : Dumri By-Election Nomination : यशोदा देवी और बेबी देवी ने भरा पर्चा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...