ठंड ज्यादा लगती है, कहीं यह तो वजह नहीं… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सर्दियों के मौसम में ठंड लगना आम बात है, लेकिन अगर आपको सामान्य से कहीं ज्यादा ठंड महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे विटामिन की कमी खासकर विटामिन B12 की कमी, एक अहम कारण हो सकती है। NCBI रिसर्च वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ये सेल्स शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। जब शरीर में B12 की कमी होती है, तो पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती और एनीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका सीधा असर शरीर की गर्मी और एनर्जी पर पड़ता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार ठंड लगने लगती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि संतुलित आहार के साथ-साथ पर्याप्त नींद, तनाव से दूरी और एक्टिव लाइफस्टाइल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे न सिर्फ ठंड कम लगती है, बल्कि सर्दी-खांसी का खतरा भी घटता है।

दिख सकते हैं ये लक्षण

अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी है, तो इसके संकेत इस तरह नजर आ सकते हैं, जरूरत से ज्यादा ठंड लगना, लगातार थकान और कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, बार-बार सर्दी-खांसी या संक्रमण होना। वहीं, विटामिन C और D की कमी से भी सर्दी-जुकाम और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन C सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाता है, जो संक्रमण से लड़ती हैं। वहीं, NIH के अनुसार, विटामिन D इम्यून सिस्टम को संतुलित रखने और शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी कमी से ठंड के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों में इन विटामिन्स और मिनरल्स का खास ध्यान रखना चाहिये, जैसे..

  • विटामिन B12: इम्यून रिस्पॉन्स को संतुलित करता है
  • विटामिन C: इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार
  • विटामिन D: रोग प्रतिरोधक क्षमता और तापमान संतुलन के लिए जरूरी
  • विटामिन E: एंटीऑक्सीडेंट, इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है
  • विटामिन A: म्यूकस मेम्ब्रेन को मजबूत बनाता है
  • जिंक: इम्यून फंक्शन और घाव भरने में सहायक

सर्दियों में ये खायें

ठंड में खुद को हेल्दी और गर्म रखने के लिये डाइट में शामिल करें…

  • आयरन और B12 से भरपूर खाद्य पदार्थ: पालक, चुकंदर, अंडे, मछली, चिकन, दूध और दही
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए: अदरक, लहसुन, हल्दी, जीरा और काली मिर्च
  • एनर्जी के लिए: बादाम, अखरोट, खजूर
  • विटामिन D के लिए: धूप और पौष्टिक आहार

Disclaimer : इस रिपोर्ट में दी गई हेल्थ जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिये है। किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...