spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आजादी के वीर सपूतों को करता हूं नमन : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अमृत महोत्‍सव पर खुद साइकिल चलाकर सीएम ने किया रैली का आगाज

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  शुक्रवार को राज्‍य के खेल निदेशालय की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित  ‘अमृत महोत्सव’ के मौके पर  हुई साइकिल रैली का  आगाज स्वयं साइकिल चलाकर किया। मौके पर उन्‍होंने कहा कि हम सभी को गर्व है कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का लोकतंत्र इन वीर सपूतों की कुर्बानी की ही देन है। लोकतंत्र को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, वीर बुधु भगत सहित कई वीर सपूतों ने अहम भूमिका निभाई। आज के दिन मैं इन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

अमृत महोत्‍सव युवाओं  के लिए प्रेरणा और उत्‍साह का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित  ‘अमृत महोत्सव’ का आयोजन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक है। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मालूम हो कि खेल निदेशालय द्वारा देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।  रैली मुख्यमंत्री आवास कांके रोड से शुरू होकर प्रेमसंस मोटर्स चौक कांके रोड, रांची कॉलेज, मान्या पैलेस, टीआरआई, करम टोली चौक, पुलिस अधीक्षक आवास एवं गवर्नर हाउस चौक होते हुए ऑड्रे हाउस तक पहुंची। यही इस रैली का समापन हुआ। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, खेल सचिव पूजा सिंघल, खेल निदेशक जीशान कमर सहित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सहित अन्य संस्थानों के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...