kohramlive: Hyundai Creta EV नये साल जनवरी में लॉन्च हो सकती है। हुंडई इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने एक निवेशक बैठक में खुलासा करते हुये कहा कि अगले साल जनवरी में इस गाड़ी को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया जायेगा। इसके टेस्ट मॉडल्स में कनेक्ट LED DRL सेटअप के जैसा हेडलाइट देखने को मिलेगा। इस गाड़ी में ब्लॉक्स का ग्रिल्स और ट्रिक्ड फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिलेगा। वहीं, इसमें एयरोडायनेमिक रूप से डिजाइन किये गये एलॉय व्हील भी देखने को मिलेंगे। इस गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
जानिए कैसा होगा इंटीरियर ( Hyundai Creta EV)
Hyundai Creta EV में डुएल टोन इंटीरियर और डुअल स्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, इसमें नया 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग व्हील के पीछे ड्राइव सिलेक्टर देखने को मिलेगा। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला कई नामी-गिरामी कंपनी की गाड़ियों से होगा। इस गाड़ी के बाकी फीचर्स लॉन्च होने के बाद ही सामने आयेंगे।
इसे भी पढ़ें : UPI यूजर्स जरूर पढ़ें ये खबर, वरना हो सकता है स्कैम…








