Chatra : घर की माली हालत ठीक नही रहने के चलते एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गया। 22 साल की शिवी देवी और उसके ढाई माह के जुड़वा बच्चों प्रियांशु व दिव्यांशु की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो के जले हुये शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हृदयविदारक घटना चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करिहारा गांव से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रोजी-रोटी कमाने की खातिर शिवी देवी का पति दिलीप यादव बाहर रहता था। परिजनो ने पुलिस को बताया कि शिवी देवी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। हालाँकि उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अब तक नही हो पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












