Samastipur : जमीन जायदाद को लेकर बढ़ी दुश्मनी में नाहक शिक्षिका मनीषा शाह मारी गयी। घर में घुस आये अपराधियों के टारगेट में मनीषा का पति था। लेकिन गोली पति को नहीं लग पत्नी को लग गई, वह मौके पर ही मारी गई। इस दुस्सहासिक वारदात के बारे में मृतका के ससुर नरेश कुमार शाह ने मीडिया को बताया की बीती रात हथियारबंद 5-6 अपराधियों ने पहले घर के दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही सभी घर के अंदर घुस आये, बेटे को टारगेट कर फायरिंग कर दी। यह गोली उनकी बहू मनीषा को लग गई। ससुर नरेश का इल्जाम है कि पहले से कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का जमीन विवाद चल रहा है। आशंका है कि जमीन को लेकर दुश्मन बने लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह दुस्सहासिक वारदात समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाह वार्ड संख्या-4 से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…





