spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पत्‍नी ने खाया जहर तो पति ने क्‍या कर डाला, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। गुस्से में एक परिवार तबाह हो गया। पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मारा था। इससे गुस्साई पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी को जहर खाता देख पति ने उसके हाथ से जहर की पुड़िया छीन ली और खुद भी खा लिया। पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़कपुर अनुमंडल के गंगटा थाना क्षेत्र की सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र के घर में शिव चर्चा हो रही थी। शिव चर्चा में पत्नी प्रीति कुमारी बैठी थी। पति ने पानी मांगा तो पत्नी ने कहा- ‘शिव चर्चा खत्म होने दीजिए।’ इस पर जितेंद्र को गुस्सा आया और उसने प्रीति को वहीं एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी आक्रोश के बाद उक्‍त घटना घटी।

एक साल पहले हुई थी शादी

दोनों की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के संबंध में जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों जहर खाकर अपने कमरे में किसी को कुछ बताए बगैर सोने चले गए। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी। देर रात दोनों को उल्टी होने लगी तो उनके परिजनों को घटना का पता चला।

प्रीति की मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप

खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली प्रीति की मां रूबी देवी ने कहा कि दामाद जितेंद्र बाइक खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं दिया तो मेरी बेटी को जहर खिलाकर मार दिया। इस संबंध में जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने कहा- ‘ऐसी कोई बात नहीं। अगर हम लोग हत्यारे होते तो क्यों सदर अस्पताल इलाज के लिए लाते और रात भर शव के पास रुके रहते हैं। अभी भी रुके हुए हैं। ऐसे में हम लोगों पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।’

Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्‍शन, जा‍निये क्‍या है राज

Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या कहा…

Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Read More : स्‍टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना

Read More : पुलिस ने जब्‍त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल

Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्‍या हो गया…

Read More : फैक्‍ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...