शराब तस्करी के विरोध का दावा
ग्रामीण सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि बैद्यनाथ महतो अवैध शराब तस्करी का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से उनकी हत्या की गई। ग्रामीणों ने एक आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति के घर में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक 28 अगस्त को भी बैद्यनाथ महतो पर फायरिंग हुई थी। मामले में डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व विधायक राजकिशोर कुशवाहा ने दावा किया कि बैद्यनाथ को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा।







