पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, और फिर किया ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अमृतसर : हृदय विदारक घटना सामने आई है जिसमे एक पति ने घर में होने वाले कलह  से परेशान होकर अपनी पत्नी  और बेटी को  मौत के घाट उतार दिया। फिर  खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।  यह घटना अमृतसर के मेहता चौक की है। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह के रूप में की गई है। मृतका पत्नी ज्योति के रूप में की गई। और बेटी की पहचान गुरप्रीत के रूप में की गई है।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया

मृतक की आर्थिक तंगी के कारण उसकी बीवी ज्योति घर में विवाद करती रहती थी।  सारा इलाका जानता था कि ये पति पत्नी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े करते हैं। महिंदर ने ज्योति से विवाद करना शुरू किया और दोनों में इतनी लड़ाई हुई कि महिंदर ने लोहे की रॉड से ज्योति के सिर पर कई वार कर  उसकी  हत्या कर दी। जब छोटी बच्ची मां को बचाने पहुंची तो पिता ने बेटी गुरप्रीत की  गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

 

spot_img

Related articles:

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

जिम में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल बेनकाब…

UP : बरेली के पॉश सिविल लाइंस में जहां...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...