Kohramlive : बिहार के जमुई जिले में पति के दोस्त द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने पहले अपने दोस्त के साथ दारू पी, फिर दोनों ने मिलकर रेप किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने कहा कि क्या हो गया, दोस्त ही तो है, कुछ घट थोड़े न जाएगा। इसे लेकर अब पीड़िता ने मंगलवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शादी के बाद झारखंड के बोकारो में रहते थे पति-पत्नी
पीड़िता अनुसार, उसने 6 महीने पहले मंदिर में एक युवक के साथ शादी की, जिसके बाद दोनों झारखंड के बोकारो जिले में रह रहे थे। शनिवार को दोनों जमुई में एक किराए के मकान में आए। महिला ने बताया कि देर रात उनके पति का दोस्त सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी रमन सिन्हा भी वहां आ गया। इसके बाद पति और दोस्त ने मिलकर शराब भी। इसी बीच रमन सिन्हा ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो उसने यह बात अपने पति को बताई। पति ने जवाब दिया कि क्या हो गया, मेरा दोस्त ही तो है। कुछ घट थोड़े न जाएगा।
‘दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई’
जब महिला ने पति के परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने भी समझौता करने की बात कही। लेकिन, जब रविवार को वे लोग समझौता करने आए तो महिला के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष ममता गिरी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में माफियाओं को झटका… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला
इसे भी पढ़ें :रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस की तीसरी आंख डैमेज करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें















