अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में गुजरे 26 दिनों तक गूंजती छात्रों की आवाज आज शाम थम गई। JPSC-JSSC CGL परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और जांच की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। छात्र नेता राधे कुमार ने मीडिया को बताया कि आंदोलनकारी छात्रों ने आपसी सहमति से शाम आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि, छात्रों ने साफ कर दिया कि यह पूर्ण विराम नहीं है। सरकार को 60 दिनों का समय दिया गया है। आंदोलन के दौरान झारखंड के अलग-अलग जिलों से हजारों छात्र-छात्राएं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। किसी ने भूख हड़ताल की, किसी ने सत्याग्रह किया तो किसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा के जरिये अपनी आवाज बुलंद की।26 दिन तक चले इस आंदोलन ने राजधानी में छात्रों की मांगों को लेकर माहौल गर्म रखा। अब छात्रों ने सरकार के सामने अगली परीक्षा की घड़ी तय कर दी है, 60 दिन। दो अनशनकारी छात्रों का अनशन भी समाप्त कराया गया। इसके लिये प्रसिद्ध लोकगायक और पद्मश्री सम्मानित मुकुंद नायक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनकी मौजूदगी में अनशन समाप्त कराने के बाद आंदोलन स्थल पर 26 दिनों से चल रहे आंदोलन के पहले चरण के समापन की औपचारिक घोषणा की गई। आंदोलन समाप्त होने के बाद बुधवार शाम छात्रों ने ‘आभार यात्रा’ निकाली। इस यात्रा के जरिये छात्रों ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। खास तौर पर छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुये सरकार ने उनकी मांगों को माना और संबंधित परीक्षाओं को रद्द किया। छात्र नेताओं ने साफ कहा कि आंदोलन को फिलहाल रोका जा रहा है, लेकिन कथित परीक्षा अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग अभी भी बरकरार है। छात्रों के अनुसार, सरकार ने न्यायिक जांच के लिये सहमति जताई है। अब सरकार को 60 दिनों के भीतर जांच की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। छात्र नेताओं ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि यदि 60 दिनों के भीतर न्यायिक जांच को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन फिर शुरू किया जायेगा। उनका कहना है कि आंदोलन को खत्म नहीं, बल्कि स्थगित किया गया है। सरकार की हर गतिविधि पर छात्र नजर रखेंगे।

इसे भी पढ़ें :

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

CM के करीबी की मां को टिकट, 2 सीटों पर घमासान… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: