spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

5 साल की बच्‍ची के साथ हैवानियत, …और फिर उतारा मौत के घाट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : एक 26 वर्षीय हैवान ने 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना 20 दिसंबर रविवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उसी दिन बच्ची का जन्मदिन था। पड़ोस में रहने वाला एक बदमाश विनोद जबरन बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया और घर को अंदर से बंद कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की मां की मानें तो जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और उन्‍हें वहां से भगा दिया। मामला हरियाणा के झज्जर का है।

इसे भी पढ़ें : खूंखार उग्रवादी जिदन गुड़िया ने 38 लोगों का किया था खून 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एक खूंखार अपराधी है। अपराधी ने बीमारी का बहाना बनाकर महिला के पति से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। अपराधी होने के कारण उसके पति ने उसे छोड़कर पीछा छुड़ाना ही बेहतर समझा। जैसे ही वह उसे लेकर गए बदमाश ने उन्हें अपने घर पर ही कमरे में बंद कर दिया और वापस आकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला किसी तरह उससे पीछा छुड़ाकर गली में जाकर छिप गई।

इसे भी पढ़ें : 20 मिनट के ऑपरेशन में खूंखार जिदन गुड़िया ढेर

जिसके बाद आरोपी ने उसके घर से उसकी 5 साल की बच्ची को उठाकर ले गया। किसी तरह आरोपी के घर से वापस आए महिला के पति को जब पता चला कि उसकी बच्ची को आरोपी अगवा कर ले गया है तो दोनों पति पत्नी उसके घर पहुंचे। मगर घर में बाहर से ताला बंद था और अंदर से बच्ची के चीखने की आवाज आ रही थी। माता-पिता चाह कर भी अपनी बच्ची को बचा नहीं पाए। दोनों पति-पत्नी भागकर तुरंत पुलिस को पास के गए, मगर पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें वहां से भगा दिया। जिसके बाद इन लोगों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दूसरे के छत के माध्यम से आरोपी के घर में घुसी। लेकिन तब तक बच्ची मौत की नींद सो चुकी थी। बच्ची का शव कमरे से नग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : कातिल दुल्‍हन : दूल्‍हे का मर्डर कर रातभर रही शव के साथ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...