spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खूंखार उग्रवादी जिदन गुड़िया ने 38 लोगों का किया था खू’न 

Date:

spot_img
spot_img

एके-47, तीन मैगजीन और 75 जिंदा गोलियां बरामद

रांची : 15 लाख का इनामी खूंखार उग्रवादी जिदन गुड़िया ने कुल 38 लोगों का खून किया था। वहीं उसपर रांची, खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा के विभिन्‍न थानों में कुल 129 मामला दर्ज है। इसमें हत्‍या, लूट, फिरौती, रंगदारी, आर्म्‍स एक्‍ट एवं 17 सीएलए एक्‍ट के मामले शामिल है। वह खूंटी जिला के तपकारा ओपी क्षेत्र के कोचा करंजटोली का रहने वाला था। उसने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्‍नी जुलिका गुड़िया खूंटी जिला परिषद की अध्‍यक्ष है। दूसरी पत्‍नी का नाम रीता गुड़िया है।

इसे भी पढ़ें : 20 मिनट के ऑपरेशन में खूंखार जिदन गुड़िया ढेर

जिला पुलिस मुख्‍यालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि दिनांक 20 दिसंबर को खूंटी के एसपी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एक दस्‍ता मुरहू एवं तपकरा थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रों में भ्रमणशील है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 94वीं वाहिनी का एक संयुक्‍त अभियान दल बनाया। 21 दिसंबर की सुबह कोयोंगसार के जंगली क्षेत्रों में जब पुलिस घुसी तो पीएलएफआई के उग्रवादियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। आत्‍मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान एक युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान पीएलएफआई के रिजनल कमांडर जिदन गुड़िया के रूप में हुई। जिदन पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। जिदन 2005 में जेएलटी नामक संगठन से जुड़ा था। उसने कई जघन्‍य वारदातों को अंजाम दिया। उसने कई बार पुलिस पर भी हमला किया था। इससे पहले 13 अगस्‍त 2007 को तोरपा से गिरफ्तार किया गया था। उसके नाम का खूंटी जिला में आतंक था। पुलिस ने घटनास्‍थल से एक एके-47 रायफल, एके-47 का तीन मैगजीन, एके-47 का 75 जिंदा गोलियां, दो वॉकी-टॉकी, 27050 रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन, 5 मोबाइल चार्जर, 7 वॉकी-टॉकी चार्जर एवं विभिन्‍न कंपनियों के 75 सीम कार्ड बरामद किए।

जिदन गुड़िया के मारे जाने के बाद कोहराम लाइव को जानकारी देते खूंटी के एसपी

मारे गए जिदन के आपराधिक रिकॉर्ड

घटनास्‍थल से फोटोग्राफर संजय कपरदार के साथ सीनियर रिपोर्टर सत्‍य शरण मिश्रा और रूपम की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...