RANCHI : विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम अपना मिजाज फिर बदल सकता है शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में प्रवेश करते ही मानसून कमजोर हो गया था। इसकी वजह से सामान्य से कम बारिश हुई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी रांची सहित राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि 30 जून के बाद बारिश में कमी आने से एक बार फिर से रांची सहित राज्यभर के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से राज्यभर में उच्चतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। किसानों के लिए राहत की बात यह है कि खेतों में रोपाई की जितनी बारिश हुई है, पलामू के कई इलाकों में कम बारिश हुई है लेकिन किसान रोपाई कर सकते हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बारिश होगी। राज्य में लगातार हो रही बारिश से मौमस तो अच्छा हुआ है लेकिन पलामू और इसके आसपास के कई इलाकों में कम बारिश हुई है। 24 घंटे आसमान में बादल है हल्की- हल्की बारिश हो रही है इसके बावजूद भी इन इलाकों में अभी 51 फीसद कम बारिश हुई है। राज्य में बुधवार को रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा का 33.2 डिग्री रहा।
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें
इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…
इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना
इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें




