spot_img

9 नवंबर से बदल रहा है Google Account में लॉगिन करने का तरीका, जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : Google ने इस साल मई में ऐलान किया था कि Google Account यूजर का लॉगिन करने का तरीका साल 2021 के आखिर तक बदल जाएगा। अगर आप Google यूजर है तो ये जरूर खबर आपके काम की है क्योंकि 9 नवंबर से अकाउंट में बदलाव होने जा रहा है। भी यूजर्स के लिए Two-steps वेरिफिकेशन प्रोसेस को जरूरी बनाने के लिए कहा गया है।  सभी गूगल एकाउंट यूजर्स को अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए वेरीफिकेशन से गुजरना होगा।

कंपनी ने इसी साल अक्टूबर में अपने एक ब्लॉक में इस बात की जानकारी शेयर की थी. कंपनी ने तब बताया था कि हर किसी के लिए अपने गूगल अकाउंट में लॉग इन करने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा. कंपनी के इस फैसले से लगभग 150 मिलियन गूगल यूजर ऑटोमेटिकली इस प्रक्रिया का हिस्सा बन जाएंगे. यदि कोई यूजर टू स्टेप वेरिफिकेशन नहीं करता है तो उसे गूगल अकाउंट में लॉगिन करने की अनुमति नहीं होगी।  इसके अलावा गूगल ने यह भी कहा है कि लगभग 20 लाख युटुब क्रिएटर्स को भी इस फीचर को अपनाना होगा.

Google Account :टू-स्टेप वेरिफिकेशन है क्या?

टू स्टेप वेरीफिकेशन (Two Step Verification) सुरक्षा की एक लेयर है, जिसे अकाउंट में जोड़ने के बाद आप अपना अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं. टू स्टेप वेरिफिकेशन को अप्लाई करने के बाद आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करने के लिए दो कदम (टू स्टेप) चलना होता है. पहले कदम में आप अपना पासवर्ड डालते हो और दूसरे में आपको एक ओटीपी एंटर करना होता है. यदि आप ओटीपी एंटर नहीं करेंगे तो आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने की परमिशन नहीं मिलेगी. आप ओटीपी मंगवाने के लिए SMS, वॉइस कॉल या फिर मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे ऑन करें टू स्टेप वेरीफिकेशन?

टू स्टेप वेरीफिकेशन (Two Step Verification) को ऑन करना बेहद आसान है. हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि आप अपने अकाउंट में 2SV कैसे कर सकते हैं. पहले आपको अपना गूगल अकाउंट (Google Account) खोलना होगा. इसके बाद नेविगेशन पैनल (Navigation Panel) में सिक्योरिटी (Security) ऑप्शन को सिलेक्ट करें. सिक्योरिटी में साइनिंग इन टू गूगल (Signing in to Google) पर जाना होगा. इसके अंदर आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन (2-Step Verification) पर क्लिक करना होगा और फिर गेट स्टार्टेड (Get started) पर क्लिक करने के बाद आप टू स्टेप वेरीफिकेशन कर सकते हैं. इसके बाद आपको स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करना होगा. पूरी प्रक्रिया फॉलो करने के बाद आपका टू स्टेप वेरीफिकेशन हो जाएगा।

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...