spot_img

घर बैठे Online कैसे बदलें अपने बैंक की ब्रांच? जान लें ये तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: कई बार ऐसा होता है कि नौकरी या किसी अन्य वजह से आपको जगह बदलनी पड़ती है, ऐसे में अगर आसपास के बैंक में खाता हो तो फिर दिक्कत हो जाती है। नौकरी बदल कर किसी दूसरे शहर में जाने की वजह से कोई काम पड़ने पर होम ब्रांच में जाना हर बार संभव नहीं हो पाता। ऐसे में हो सकता है कि आपका कोई काम रूक जाए। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने बैंक की ब्रांच बदल लें, लेकिन इसके लिए क्या करना होगा, यह बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव हो पाएगा, यानी अपने बैंक की ब्रांच बदलने के लिए क्या करना होगा?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश के सबसे बड़े बैकों में से एक है। अगर आप इस बैंक के ग्राहक हैं और अपनी होम ब्रांच को बदलना चाहते हैं तो इस काम के लिए आपको बैंक में जाने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन ही यह काम आसानी से कर सकते हैं। बस आपका इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव होना चाहिए।

एसबीआई के ग्राहकों के लिए होम ब्रांच बदलने की प्रक्रिया कुछ ऐसी है कि सबसे पहले तो आपको वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा और पर्सनल बैंकिंग के ऑप्शन पर जाकर लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से रजिस्टर नहीं हैं तो पहले आईडी रजिस्टर करें। लॉगिन करने के बाद ई-सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद ट्रांसफर ऑफ सेविंग्स अकाउंट में जाएं।

अब आपका अकाउंट अपने आप सेलेक्ट हो जाएगा, फिर आपको जिस ब्रांच में अपना खाता ट्रांसफर करना हो, उसका ब्रांच कोड डालें। फिर गेट ब्रांच नेम के विकल्प को चुनें और नई ब्रांच सेलेक्ट कर लें। उसके बाद सबमिट कर दें। आपके बैंक की ब्रांच बदलने की रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच बदलने की प्रक्रिया कुछ इस तरह है कि पहले आपको रिटेल इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करना होगा। उसके बाद अदर सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें और चेंज होम ब्रांच के विकल्प को चुनें। फिर आपको जिस ब्रांच में अपना अकाउंट ट्रांसफर कराना हो, उसका ब्रांच कोड डालें और फिर ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालें। बस आपकी बैंक की ब्रांच बदलने की रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...