Kohramlive : सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसी विरासत है, जो कभी धुंधली नहीं होगी। उनकी हर पारी, हर रिकॉर्ड और मैदान पर उनकी मौजूदगी ने करोड़ों दिलों में क्रिकेट के लिये प्यार जगा दिया। भले ही उन्होंने 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन आज भी उनके नाम की गूंज वैसी ही है, जैसी उनके सुनहरे दिनों में थी।
BCCI की पेंशन योजना और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)
BCCI ने साल 2004 में अपने रिटायर्ड क्रिकेटरों के लिये पेंशन योजना की शुरुआत की थी, ताकि उन खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग मिले, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उनके टेस्ट मैचों की संख्या के आधार पर पेंशन दी जाती है।
👉 सचिन तेंदुलकर – ₹70,000 प्रति माह
👉 युवराज सिंह – ₹60,000 प्रति माह
👉 विनोद कांबली – ₹6.30 लाख सालाना
सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटर के लिये यह राशि महज एक औपचारिकता हो सकती है, लेकिन यह योजना उन कई क्रिकेटरों के लिये जीवनभर की सुरक्षा का प्रतीक है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












