Ranchi : राजधानी में कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेड मिलने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों को पता नहीं चल पा रहा कि कहां कितने बेड खाली है। ऐसे में प्रशासन ने एक लिंक जारी किया है। जिस क्लिक कर जान सकते हैं कि रांची के निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड की क्या स्थिति है। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। बुधवार को डीसी छवि रंजन ने इस कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड को ऑनलाइन लांच किया।
इस पर करें क्लिक – ranchi.nic.in
लोग रांची जिला के ऑफिशियल वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाकर लाइव डैशबोर्ड पर पूरी जानकारी ले सकते है। इसके अलावा इस लाइव डैश बोर्ड पर विभिन्न प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के साथ कोविड केस डाटा, ऐक्टिव मामले, कोरोना संक्रमण से मृत्यु, वैक्सीनशन आदि की जानकारी भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त सूचना के आधार पर बेड से संबंधित डाटा डैशबोर्ड पर अपलोडेड रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय बेड की उपलब्धता की जानकारी साइट पर जाकर देख सकता है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट
इसे भी पढ़ें :पूर्व विधायक निएल तिर्की का निधन, रिम्स के ट्रामा सेंटर में ली अंतिम सांस






