spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस कस्‍टडी में कैसे मरा देबू, न्‍यायिक टीम ने की…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। थाने में भी तोड़फोड़ की। मामला बढ़ता देख इसकी न्‍यायिक जांच के आदेश दिये गये। युवक देबू तुरी की मौत साहिबगंज के तालझारी पुलिस हिरासत में हो गई थी। मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। रविवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार जांच के लिए दोपहर करीब डेढ़ बजे तालझारी थाना पहुंचे। उनके साथ राजमहल SDO रौशन कुमार साह, SDPO अरविंद कुमार सिंह व तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. रंजन कुमार मौजूद रहे। टीम ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरंजन कच्छप व SI राकेश कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ की। जांच टीम देबू के परिजनों के भी बयान दर्ज करेगी।

SP अनुरंजन किस्पोट्टा के अनुरोध पर प्रभारी प्रधान जज ने राजमहल के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को मामले की जांच का जिम्‍मा दिया है। यहां याद दिला दें कि पिछले रविवार को तालझारी थाना क्षेत्र के झरना टोला में स्थित होंडा शोरूम में लूट की वारदात हुई थी। मामले में विक्रम मंडल के बयान पर शोरूम के समीप रहनेवाले देबू तुरी को नामजद अभियुक्‍त बनाया गया था। जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। गुरुवार की शाम उसे गंभीर स्थिति में कुछ पुलिसकर्मी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे साहिबगंज रेफर कर दिया था। साहिबगंज में डॉक्‍टरों ने देबू को मृत घोषित कर दिया था। देबू की मौत की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को नाराज लोगों ने थाने को घेरकर तोड़फोड़ की, जिसमें 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…

Kohramlive : दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका...