spot_img
spot_img
spot_img

जिस हॉस्पिटल में सुबह 25 मरीजों की गई जान, अब 200 की अटकी हैं सांसें, पढ़िए अस्‍पताल की गुहार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : कोरोना से दिल्‍ली का हाल बेहाल है। ऑक्‍सीजन और बेड की कमी से लगातार मरीज दम तोड़ रहे हैं। ऑक्‍सीजन की किल्‍लत से आज फिर जयपुर गोल्डन अस्पताल में 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया। हर अस्‍पताल का यही रोना है कि ऑक्‍सीजन या तो खत्‍म होने वाला है या हो गया है। जिस अस्‍पताल में आज 25 मरीजों की फुलते-फुलते सांसे थम गई। उसी अस्‍पताल में फिर ऑक्‍सीजन की किल्‍लत हो गई है। अस्‍पताल प्रबंधन ने बताया कि अगर जल्‍द ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हुआ तो 200 मरीजों की जान पर बन आएगी।

Read More : देखिये, कैसे पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर मारा…

ट्वीट कर जयपुर गोल्डन अस्पताल ने जोर देकर कहा है कि उनके अस्पताल को तुरंत ऑक्सीजन सप्लाई दी जाए। ट्वीट में लिखा है कि जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन संकट आ गया है। अगर जल्‍द ऑक्सीजन नहीं दी गई तो 200 मरीजों की जान खतरे में पड़ जाएगी। इस ट्वीट में सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, सभी को टैग किया गया है। अपील की गई है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।

Read More :  एक और अधिकारी की कोरोना ने ली जान, ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव का निधन

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मामला शनिवार को हाई कोर्ट में पहुंचा।  ऑक्सीजन की कमी को लेकर चार अस्पतालों ने दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई रोकने का मामला भी उठा।

इस पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “अगर किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी ने ऑक्सीजन सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा।” हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...