Kohramlive : MBA की स्टू़डेंट टि्वंकल की भयावह मौत के पीछे की असली वजह ढूंढने में जुट गई है पुलिस। पुलिस को शक है कि टि्वंकल का अपने कथित बॉयफ्रेंड से पहले फोन पर तकरार हुई, उसके बाद ही एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। टि्वंकल अहमदाबाद की रहनेवाली थी। वो दक्षिण दिल्ली के महरौली के फ्रीडम फाइटर कॉलोनी ए ब्लॉक में रह रही थी। उसके दो रूम पार्टनर भी थे। तीनों सहेली बत्रा अस्पताल के नजदीक एक संस्थान में MBA कर रही थी। टि्वंकल अहमदाबाद की रहनेवाली थी।

पुलिस ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि मंगलवार की शाम सात बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में ए ब्लॉक में रहने वाली एक लड़की इमारत से छलांग लगा दी है। लगभग 23 साल की टि्वंकल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसके साथ पढ़ाई करने वाले करण नाम के किसी लड़के से उसका विवाद था। दोनों कई बार फोन पर भी बातें की है। करण कोटा का रहनेवाला है। यह मामला सुसाइड है या कुछ और, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें










