Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम रामपुर के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रांची-टाटा मार्ग पर कुछ देर तक के लिये जाम हो गया।







