spot_img
spot_img
spot_img

19 सेकेंड के अंदर दे दी भाजपा नेता को भयानक मौ*त, देखें CCTV

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muradabad, UP : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हो गया। भाजपा नेता अनुज चौधरी मारे गये। खुद अनुज चौधरी को भी इस बात का आभास था कि उनकी जान खतरे में है। उनके कई जानी दुश्मन बन गये हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी उन्हें एक बॉडी गार्ड दे रखा था, वहीं अनुज चौधरी अपनी सुरक्षा को लेकर संजीदा रहते थे। वह सोसायटी से बाहर कभी अकेले नहीं जाते थे। उन्होंने दो प्राइवेट गनर भी रखे थे। दोस्तों और गनर की हिफाजत में रहने वाले अनुज चौधरी को सोसायटी में उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एक बाइक पर सवार तीन बेखौफ तीन बदमाशों ने उन्हें सटाकर गोलियां मार दी। गोलियां उनके सिर, कंधे और पीठ में लगी। उन्हें चार गोलियां दागी गई। वारदात के समय अनुज अपने जिगरी दोस्त पुनीत के साथ सोसायटी में ही सड़क पर टहल रहे थे। वहीं उनके बॉडी गार्ड फ्लैट में मौजूद थे। असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी के मारे जाने के बाद इलाके में तहलका मच गया। सोसायटी में रहनेवाले लोग खासकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि जंगल में जानवर है, पर खैरियत से है, यहां सोसायटी में भी जान महफूज नहीं। पुलिस को जमकर कोसा गया।

पहले भी कई बार जानी दुश्मनों के साथ हो चुका था टकराव

गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब उक्त दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। मुरादाबाद के संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर में रहनेवाले अनुज चौधरी मझोला में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे। अनुज चौधरी मर्डर केस में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। उनके जानी दुश्मनों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। पहले भी कई बार इनमें टकराव हो चुका था।

दोस्त पुनीत के साथ टहल रहे थे अनुज चौधरी

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार अनुज चौधरी अपने दोस्त पुनीत के साथ टहल रहे थे। अनुज और पुनीत से कुछ ही दूरी पर एक अन्य शख्स मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। ठीक 6 बजे पीछे से एक बाइक आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। बाइक अनुज के समीप पहुंची तभी पीछे बैठे बदमाश ने अनुज के सिर में सटाकर गोली मार दी। बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। वहीं, पीछे बैठे दोनों बदमाशों का चेहरा खुला हुआ था। तीनों ने अनुज चौधरी पर गोलियों की बौछार कर दी।

19 सेकेंड के अंदर कर दिया गया अनुज चौधरी का काम तमाम 

19 सेकेंड के अंदर अनुज चौधरी का काम तमाम कर दिया गया। गोली लगते ही अनुज वहीं जमीन पर गिर पड़े, वहीं पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर भागे, उनपर भी फायरिंग की गई। वह भी चोटिल हो गये। गोलियों की आवाज पर कई लोग मौके पर पहुंच गये। लहुलूहान अनुज चौधरी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के कई छोटे-बड़े अधिकारी भी पहुंचे। खबर है कि वारदात से करीब 19 मिनट पहले ही बदमाश सोसायटी के गेट नंबर 2 से घुसे थे। उन्हें गेट पर मौजूद गार्ड ने रोका-टोका तक नहीं। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे गेट नंबर 1 से भाग निकले। यहां तैनात गार्ड भी उन्हें नहीं रोका। सोसायटी में एंट्री और एक्जिट के लिए दो गेट हैं। गेट नंबर 2 हाईवे की तरफ से आता है। वहीं, गेट नंबर 1 नया मुरादाबाद की ओर जाता है। CCTV फुटेज खंगाल रही थी। अनुज चौधरी प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे। प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से उनकी अदावत चल रही थी। वहीं असमोली ब्लॉक पर प्रमुख पद का चुनाव लड़े थे। वह अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी दुश्मनी सीधे तौर पर कुछ लोगों से चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : बिहार के रवि सिंह का लखनऊ में खत्म हो गया परिवार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना का यह इलाका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...