spot_img

पत्नी से रंजिश का खौफनाक अंजाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अलग रह रही पत्नी से नाराज एक पति ने गुस्से में आकर पत्नी, बेटी और रिश्तेदारों पर तेजाब फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला भी किया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस फरार पति को जोर-शोर से खोज रही है।  यह सनसनीखेज घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग शहर के मलप्पनहट्टी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण दोनों करीब 8 महीने से अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पत्नी त्योहार मनाने के लिये Bengaluru से चित्रदुर्ग स्थित अपनी बहन के घर आई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी अचानक घर में घुस गया और पहले पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जब पत्नी की बहनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने साथ लाई तेजाब की बोतल उन पर फेंक दी। इस हमले में पत्नी, उसकी दोनों बहनें, एक 4 साल की बच्ची और आरोपी की 11 साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को पहले चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए Davanagere के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

पत्नी बोली- कई मौके दिये, फिर भी नहीं बदला

घायल पत्नी ने कहा कि उसने अपने पति को कई बार साथ रहने का मौका दिया था, लेकिन उसकी हिंसक प्रवृत्ति नहीं बदली। इसी वजह से वह उससे अलग रहकर बेंगलुरु में रहने लगी थी। उसने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने बताया कि आरोपी नेहरूनगर का रहने वाला एक ऑटो ड्राइवर है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही पत्नी के प्रति रंजिश रखता था। वह अपने साथ चाकू और तेजाब की बोतल लेकर आया था। फिलहाल उसे पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...