spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राशिफल 2024 : इस राशि के जातक के लिए 10 बड़ी भविष्यवाणी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वृष राशि वाले को उनके राह से डिगाने या भटकाना बहुत मुश्किल होता है। इस राशि के जातक अपने हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल जरा धीमी रहती है। इनकी ताकत ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है। वृष राशि वाले का आने वाला नया साल कैसा रहेगा, जानें 10 बड़ी भविष्यवाणी…

  • साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मार्गी हो जाएंगे। इससे सेहत चंगी रहेगी। वहीं बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगेगा। जीवन में जो रूकावट आ रही थी, वह दूर होने शुरू हो जाने के संकेत हैं। विदेश में काम करने वाले को पूरा लाभ होने के आसार हैं।
  • आपकी कुंडली में इस समय देव गुरु बृहस्पति विपरीत राजयोग बना रहे है। अष्टम भाव के स्वामी होकर मई के महीने तक उनका गोचर आपके द्वादश भाव में होगा, इस प्रभाव से विपरीत राजयोग मिलने की संभावना है। अगर कोई क़ानूनी दिक्कत है तो उसका दूर हो जाने की प्रबल संभावना है। नये साल में आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • नये साल के शुरू के 4 महीने में द्वादश भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि के संकेत हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह बेहद शुभ योग कहा जा सकता है। जीवन को नई दिशा देने का काम कर सकता है। अकेला में अपने टारगेट पर मंथन करेंगे तो उसे अचीव करने का रास्ता भी दिखाई दे रहा है।
  • नये साल में राहु महाराज पूरे साल तक एकादश भाव में विराजमान रहनेवाले हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि पूरे साल अच्छा लाभ होता रहेगा, वहीं धनवर्षा होती रहेगी। भाई या दोस्त भी मददगार साबित हो सकते हैं। राहु की कृपा से राजनीति में रूचि रखने वालों की भी किस्मत बदल सकती है।
  • देव गुरु बृहस्पति और उच्च के सूर्य की युति 12 वर्षों में एक ही बार होती है। ऐसे में 14 अप्रैल को जब द्वादश भाव में सूर्य गुरु की युति होगी तो शानदार परिणाम मिलेंगे। भाग्य पूरा साथ देगा। कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। पारिवारिक सुख मिलने की पूरी संभावना है। विदेश में व्यापार की संभावना पनप सकती है।
  • नये साल के मई में देव गुरु बृहस्पति का गोचर लग्न भाव से ही होगा। लग्न में ही गुरु का गोचर शुभता देने वाला कहा जा सकता है। सोचे हुये काम पूरे हो सकते है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान सम्मान और लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो जायेगी। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।
  • मई के महीने के बाद देव गुरु आपके लग्न पर गोचर कर पंचम पर दृष्टि डालेंगे और उस भाव में पहले से केतु विराजमान है। ऐसे में आपको आपकी संतान पर नाज करने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। स्टूडेंट को पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन कामयाबी मिलने के योग हैं। वहीं, प्रेम से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • रहस्य और आध्यात्म के कारक ग्रह केतु नये साल में पंचम भाव में गोचर करने जा रहे है। ऐसे में शेयर मार्केट या लॉटरी से अच्छा धन मिलने की संभावना है। केतु ज्ञान और शोध के भी कारक है, ऐसे में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो केतु बहुत अच्छी कामयाबी लेकर के आने वाला है, वही तकनीक से जुड़े जातक नये-नये अविष्कार करने में भी समर्थ होंगे। वही जो मंत्र साधना करने में लगे हैं, उन्हें सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
  • 30 जून तक शनि देव दशम भाव में मार्गी ही रहने वाले है। ऐसे में वृष राशि के जातको को कार्य स्थल पर बेहतरीन कामयाबी मिल सकती है। वहीं, परमोशन के योग बन रहे हैं। किसी नई कंपनी बनाने का सुंदर योग है।
  • नये साल में प्रेम और शादी के लिहाज से बहुत बढ़िया रहनेवाला है। मई महीने के बाद, देव गुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके विवाह स्थान पर होगी और पंचम दृष्टि प्रेम के स्थान पर होगी। ऐसे में जिनका विवाह नहीं हुआ है उन जातकों के विवाह का योग दिखाई दे रहा है, वहीं आपके प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आने वाली है। विवाहित को अपनी पत्नी का पूरा सहयोग और सुख मिलने के आसार हैं।
  • शेष अगले अंक में…

नोटः यह राशिफल ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आई खबरों पर आधारित है। इसमें कोहराम लाइव.कॉम का कोई लेना-देना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें : …और धरा गया बबलू, क्या किया था कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : हाथियों का झुंड महेश साव को कर गया अनाथ… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, क्या बोली SP… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...