spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दस हजार में बिक गया ईमान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : चांडिल की दोपहर उस वक्त सनसनी में बदल गई, जब ईमान का सौदा कर रहे एक राजस्व कर्मचारी की कलई खुल गई। सरायकेला-खरसावां के चांडिल अंचल में कार्यरत शनि वर्मन को ACB की टीम ने रंगे हाथों दस हज़ार रुपये घूस लेते धर दबोचा। कहानी में मोड़ तब आया, जब कदमडीह के राजेश हेंब्रम ने अपनी जमीन की पंजी-2 ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए सरकारी दफ्तर की चौखट खटखटाई, लेकिन जवाब में मांगा गया रिश्वत का न्योता। राजेश ने बेईमानी के इस जाल से निकलने का फैसला किया और ACB से संपर्क किया।

शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जाल बिछा और भ्रष्टाचार की मछली उसमें फंस गई। ACB की टीम शनि वर्मन को पकड़कर जमशेदपुर ले गई है, और अब आगे की कार्रवाई जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...