spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Honda Activa 20th Anniversary Edition हुआ लांच, जानें फीचर

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी धांसू स्कूटी Honda Activa के 20 साल पूरे होने के मौके पर भारत में Honda Activa Anniversary Edition लांच कर दिया है। होंडा एक्टिवा के इस खास एडिशन को भारत में 66,816 रुपये की शुरुआती कीमत में लांच किया गया है। होंडा ने एक्टिवा के स्टैंडर्ड और डीलक्स दोनों वेरियंट का एनिवर्सरी एडिशन लांच किया है। होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन के डीलक्स वेरियंट को भारत में 68,316 रुपये (एक्स शोरूम गुरुग्राम) में लॉन्च किया गया है।

Honda की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली स्‍कूटी

Honda Activa Anniversary Edition की बिक्री देशभर में लांच के साथ ही शुरू हो चुकी है।  एक्टिवा के इस खास एडिशन को रेगुलर एक्टिवा से 1500 रुपये ज्यादा कीमत के साथ लांच किया गया है। होंडा की यह स्कूटी पहली बार साल 2001 में लॉन्च हुई थी और तब से यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी है। बीते करीब 20 साल में होंडा एक्टिवा सिक्स्थ जेनरेशन मार्केट में आ गई है। मंथली सेल के मामले में इस स्कूटी ने Hero Splendor का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब भी यह स्कूटी हीरो स्प्लेंडर बाइक के बाद सबसे ज्यादा बिकती है। अब तक भारत में 22 लाख से ज्यादा स्कूटी बिक चुकी है।

इसे भी पढ़ें : Datsun GO और GO Plus पर दिया जा रहा बंपर डिस्काउंट

सिंगल Matte Mature Brown कलर

Honda Activa 20th Anniversary Edition लुक के मामले में रेगुलर एक्टिवा से ज्यादा आकर्षक है। इसे सिंगल Matte Mature Brown कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटी के साइड में गोल्ड कलर का एक्टिवा बैज है, वहीं फ्रंट पर वाइट और येलो कलर के स्ट्राइप्स बेहद आकर्षक लगते हैं। एक्टिवा के इस खास एडिशन में ब्लैक स्टील व्हील्स और ब्लैक क्रैंककेस कवर लगा है।

फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलिंडर इंजन

होंडा एक्टिवा के इंजन और फीचर्स की बात करें तो Activa 6G में BS6 कंप्लायंट 109.5cc का फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो 7.79 PS की पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस धांसू स्कूटी में LED हेडलाइट, 12 इंच की फ्रंट व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन समेत अन्य फीचर्स हैं।

इसे भी पढ़ें : Triumph ला रहा नयी मॉडर्न बाइक, 50,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग

इसे भी पढ़ें :

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: