बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-23 पर लूटपाट करते हुए पुलिस ने रंगेहाथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होमगार्ड जवान रंजीत सिंह अपने साथी के साथ मिलकर एनएच-23 आईटीआई मोड़ से राहुल होटल के बीच में गाड़ियों में लूटपाट रात्रि को किया करता था। जिसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस ने 11 मार्च की रात राहुल लाइन होटल के सामने सामने हथियार के साथ सभी को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : पैसे के लेन-देने के विवाद में दोस्त बन गया दुश्मन, रास्ते से ऐसे हटवाया (VIDEO)
गिरफ्तार आरोपियों में विक्की उर्फ राजन कुमार मिश्रा, अंकित कुमार मिश्रा, इंद्रजीत कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह और कांची कुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो छोटा स्टील चाकू, एक 2 प्वाइंट 5 फीट का रड, एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा एवं D S P पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारी हर्ष मंगला और नमन प्रियेश लकड़ा का तबादला






