देसी नुस्खाः कब्ज को जड़ से मिटाने में ये तेल असरदार, जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के मशहूर वैद्य जगदीश सुमन ने कब्ज़ की समस्या से परेशान लोगों के लिये एक असरदार और आसान देसी नुस्खा बताया है। उनका कहना है कि अगर रोजमर्रा की डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा-सा सुधार किया जाये और सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ अरंडी के तेल का सेवन किया जाये, तो पुरानी से पुरानी कब्ज को भी दूर किया जा सकता है।

कब्ज क्यों होती है?

डाइट में फाइबर की कमी (फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज कम लेना), पानी कम पीना, लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधि की कमी, जंक फूड और तैलीय भोजन, तनाव, चिंता और नींद की कमी, हार्मोनल समस्याएं (जैसे थायरॉयड, मधुमेह आदि)। कब्ज के कारण आंतों की गति धीमी पड़ जाती है और मल कठोर हो जाता है, जिससे पेट भारी और पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।

अरंडी का तेल कैसे करता है कब्ज दूर?

मीडिया घराने के बड़े समूह जनसत्ता में वैद्य जगदीश सुमन के हवाले से आई खबर के अनुसार, अरंडी का तेल आंतों की गति को तेज करता है, मल को नरम बनाता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। आयुर्वेद में इसे कब्ज दूर करने का एक प्रभावी उपाय माना गया है।

सेवन विधि:

एक कप गर्म पानी लें। उसमें 2–4 चम्मच अरंडी का तेल मिलायें। अच्छी तरह मिक्स करें और सुबह खाली पेट पियें। सेवन के बाद हल्की टहलना पाचन को और बेहतर बनाता है। चाहें तो इसके बाद एक चम्मच त्रिफला चूर्ण भी ले सकते हैं। पूरे दिन गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अरंडी के तेल का ज्यादा सेवन, नुकसान भी संभव

National Institutes of Health (NIH) के अनुसार जरूरत से ज्यादा अरंडी का तेल पीना सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है। संभावित साइड इफेक्ट्स: पेट में ऐंठन और दर्द, दस्त और जी मिचलाना, चक्कर आना या बेहोशी, सांस लेने में परेशानी, त्वचा पर चकत्ते, गले में जकड़न, इसलिए इसे केवल सीमित मात्रा में और वैद्य या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सेवन करना चाहिये।

 पाचन को दुरुस्त रखने के लिये

  • रोजाना गुनगुना पानी पियें।
  • डाइट में फाइबर युक्त भोजन शामिल करें।
  • नियमित हल्की शारीरिक गतिविधि करें।
  • तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान अपनायें।
  • जंक फूड और तैलीय खाने से बचें।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

24 से 30 मई का साप्ताहिक राशिफल: इनकी बढ़ सकती है टेंशन…

Kohramlive : मई का आखिरी हफ्ता, गर्मी अपने चरम...

51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 19वें रोजगार...

UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का...

राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

Ranchi : झारखंड में अब राशन व्यवस्था को लेकर...