spot_img
spot_img

24 से 30 मई का साप्ताहिक राशिफल: इनकी बढ़ सकती है टेंशन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मई का आखिरी हफ्ता, गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी कम तपिश नहीं दिखाने वाली। 24 से 30 मई 2026 के बीच बनने वाले कई शुभ और अशुभ योग 12 राशियों की जिंदगी में बड़ा फेरबदल ला सकते हैं। कहीं नौकरी में प्रमोशन की खुशबू है, तो कहीं रिश्तों में तकरार की आहट। किसी की जेब भरने वाली है, तो किसी को खर्चों का हिसाब संभालना होगा। यह सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है, लेकिन कुछ लोगों को धैर्य और संयम की परीक्षा भी दे सकता है। ऐसे में मेहनत, सकारात्मक सोच और सतर्कता ही इस सप्ताह की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगी। तो आइये जानते हैं इस सप्ताह किस राशि की किस्मत मुस्कुरायेगी और किसे थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष: मेहनत रंग लायेगी, प्यार में बढ़ेगी मिठास

इस हफ्ते मेष राशि वालों के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में शानदार सहयोग मिलेगा। सीनियर भी खुश रहेंगे और जूनियर भी साथ निभायेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और यह सफर सिर्फ दूरी नहीं, तरक्की भी तय करायेगा। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ: भाग्य देगा साथ, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा न करें

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत और खुशियों से भरा रहेगा। रोजगार और कारोबार में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ है। घर और ऑफिस दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें।

मिथुन: खर्च बढ़ेंगे, लेकिन अंत में मिलेगी राहत

इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का बजट थोड़ा डगमगा सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। हालांकि सप्ताह के आखिरी दिनों में कारोबार में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी बदलने के अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ सुकून देगा। उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।

कर्क: विवाद से बचिये, वर्ना बढ़ सकती है परेशानी

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। ऑफिस में सहयोग कम मिलेगा और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बाजार की मंदी कारोबारियों को परेशान कर सकती है। रिश्तों में भी संयम रखना जरूरी होगा। छोटी बातों को बड़ा न बनायें। उपाय: भगवान शिव की पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

सिंह: सफलता आपके कदम चूमेगी

सिंह राशि वालों के लिये यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से बड़ा काम पूरा होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की खुशबू फैल सकती है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। उपाय: उगते सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकं पढ़ें।

कन्या: राहत की सांस मिलेगी

बीते दिनों की परेशानियों से जूझ रहे कन्या राशि वालों को अब राहत मिलने वाली है। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सीनियर आपका साथ देंगे। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन जोखिम से दूरी बनाकर रखें। उपाय: पहली रोटी गाय को खिलायें।

तुला: रुके काम बनेंगे, खुशखबरी मिलेगी

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। यात्रा के योग हैं और यह यात्रा लाभ दिला सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। उपाय: तुलसी की सेवा करें और गाय को हरा चारा खिलायें।

वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी में मिल सकती है जीत

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आय के नये रास्ते खुलेंगे। घर और ऑफिस दोनों जगह सहयोग मिलेगा। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु: गुडलक का साथ, पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी खुशखबरी से कम नहीं। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगायें।

मकर: मेहनत ज्यादा, लेकिन परिणाम संतोषजनक

मकर राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी बनी रहेगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में राहत मिलेगी। परिवार संग यात्रा का योग बन सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ: किस्मत बुलंदी पर, करियर में सुनहरा मौका

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार अवसर लेकर आया है। नई नौकरी या नया कारोबार शुरू करने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिये समय बेहद शुभ है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन: धैर्य रखिये, धीरे-धीरे बनेंगे काम

मीन राशि वालों को इस सप्ताह ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी मेहनत अंत में रंग लायेगी। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। निवेश और सट्टे से दूरी बनाकर रखें। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें : 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

इसे भी पढ़ें : UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...