Kohramlive : सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुये अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने RLLR को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। इसमें बेस प्राइम लेंडिंग स्प्रेड (BSP) सहित कुल 10 बेसिस पॉइंट की कमी शामिल है। नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने स्पष्ट किया कि उसकी MCLR और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। PNB की इस कटौती का सीधा लाभ रेपो लिंक्ड ब्याज दरों पर लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। विशेषकर होम लोन, लंबे अवधि के अन्य कर्ज। दरें घटने से EMI में कमी आयेगी और कर्ज लेने वालों को राहत मिलेगी।
PNB के बाद इंडियन बैंक ने भी अपनी रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RLLR) में कटौती की घोषणा की। पुरानी RLLR: 8.20%, नई RLLR: 7.95%, लागू: 6 दिसंबर से। बैंक ने कहा कि यह कदम विशेष रूप से लंबी अवधि के होम लोन ग्राहकों को बड़ी राहत देगा, क्योंकि EMI में उल्लेखनीय कमी आयेगी। RBI द्वारा रेपो रेट घटाये जाने के तुरंत बाद बैंक ऑफ इंडिया (BoI) ने अपनी Repo-Based Lending Rate (RBLR) में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की। नई RBLR: 8.10%, लागू: 5 दिसंबर से। बैंक का कहना है कि यह निर्णय RBI की रेपो रेट कटौती के अनुरूप है, ताकि ग्राहकों को तुरंत राहत मिल सके। 5 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 5.25% कर दिया था और मौद्रिक नीति में न्यूट्रल स्टांस बनाये रखा। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले महीनों में और भी दर कटौती की संभावनायें खुली रह सकती हैं। RBI और बैंकिंग सेक्टर के सकारात्मक फैसलों का प्रभाव शेयर बाजार में भी दिखा। PNB का शेयर शुक्रवार को BSE पर ₹121.70 पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र से ₹2.15 (1.80%) अधिक था।






