UP : महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिये संत और नागा त्रिवेणी संगम की ओर रथों और वाहनों पर सवार होकर निकले। आम लोगों के लिये भी कई घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने लोगों से खास अपील करते हुये कहा कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का आना जारी है। यूपी सूचना विभाग के मुताबिक, अब तक 5 करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई है। 28 जनवरी तक लगभग 20 करोड़ से ज्यादा लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।।
आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन डुबकी लगाई है। आज तक पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 20 करोड़ को पार कर गई है। pic.twitter.com/FvqzIi5tzq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भ’गदड़ पर CM हेमंत ने किया यह पोस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भग’दड़ पर PM का पहला पोस्ट आया सामने, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, होगा गर्मी का एहसास… जानें कब से
इसे भी पढ़ें :चाईबासा में ए’नकाउंटर, नक्सली ढेर







