Kohramlive : होली रंगों का त्योहार है, खुशियों की बौछार है! लेकिन इन रंगों में मौजूद केमिकल्स आपके बालों (Holi Hair Care Tips) को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। मस्ती के साथ अगर थोड़ा बचाव कर लिया जाये, तो बालों की चमक बनी रहेगी और होली के रंग भी फीके नहीं पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिससे आपके बाल रहें सुरक्षित और खूबसूरत….
नारियल या बादाम का तेल लगा (Holi Hair Care Tips)
होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से नारियल या बादाम का तेल लगायें। इससे रंग आपके बालों में नहीं जमेगा और धोने में आसानी होगी।
बालों को ढक कर रखें
अगर आप अपने बालों को पूरी तरह सही-सलामत रखना चाहते हैं, तो स्कार्फ, कैप या दुपट्टे से उन्हें ढक लें। इससे बालों पर रंग कम लगेगा और सूरज की तेज धूप से भी बचाव होगा।
बालों को खुला न छोडें
होली खेलते समय बालों को खुला रखने से वे जल्दी उलझ जाते हैं और रंग ज्यादा गहराई तक पहुंच जाता है। इसलिये चोटी बनायें या जुड़ा करें, ताकि बाल सुरक्षित रहें।
केमिकल वाले रंगों से बचें
अगर संभव हो तो हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें। ये बालों और त्वचा दोनों के लिये सुरक्षित होते हैं और आसानी से धुल जाते हैं।
होली के बाद माइल्ड शैम्पू और हेयर मास्क लगायें
होली खेलने के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धोयें और अच्छे से कंडीशनिंग करें। इसके बाद एक प्राकृतिक हेयर मास्क (जैसे दही और शहद का मिश्रण) लगायें, जिससे बालों की नमी बनी रहे।
तो इस होली, रंगों में जमकर खेलिए लेकिन अपने बालों को भी प्यार से संवारिये।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला










