Ranchi : राज्य भर में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद राज्य सरकार झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में नई कड़ी जोड़ने जा रही है। इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन 19 मई को 3 हजार 469 माध्यमिक शिक्षकों को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नियुक्त होने वाले सभी शिक्षकों की पोस्टिंग राज्य भर के सरकारी स्कूलों में की जाएगी। स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने के लिए स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख एवं अन्य भाषा शामिल हैं।
रांची और पूर्वी सिंहभूम को सर्वाधिक शिक्षक
जिलावार शिक्षकों की जरूरतों को देखते हुए सरकार उन्हें प्रस्थापित करने जा रही है। जिसके तहत विभिन्न विषयों जैसे हिस्ट्री और सिविक्स में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिन्दी में 337, इकोनॉमिक्स में 260, मैथ्स और फिजिक्स में 268, इंग्लिस में 249, बायोलॉजी एवं केमेस्ट्री में 232, फिजिकल एजुकेशन में 184, कॉमर्स में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27, होम साइंस में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, उड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 तथा हो विषय में 01 शिक्षक को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। जबकि रांची में सबसे ज्यादा 279, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला-खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3 हजार 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी।
लीडर स्कूल संकल्पना को करना है विकसित
राज्य में शैक्षिक उन्नयन एवं शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा देने के लिए प्रत्येक ग्राम एवं पंचायत स्तर पर राज्य सरकार द्वारा लीडर स्कूल की संकल्पना विकसित की गई है। यह योजना राज्य के मुख्यमंत्री के शैक्षणिक विकास की दूरदर्शिता तथा राज्य को शैक्षणिक सूचकांक पर अग्रणी राज्यों में शामिल करने की महत्वकांक्षा को प्रदर्शित करता है।
इसे भी पढ़ें :अब WB के लोग भी देख सकेंगे, ‘द केरला स्टोरी’…
इसे भी पढ़ें :कर्नाटक में CM और डिप्टी CM का हुआ ऐलान, इस दिन लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ED ऑफिस पहुंची राबड़ी देवी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ में जमीन का सौदा कर भाई-बहन 46 लाख गटक गये, फिर क्या हुआ… जानें












