UP : महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उनका शव लखनऊ के दुबग्गा के सराय प्रेमराज में शारदा सहायक नहर से बरामद हुआ। उनके सीने और सिर के पिछले हिस्से में गोली के निशान मिले हैं। धीरेंद्र शनिवार शाम पलासियो मॉल के पास से अपनी SUV से लापता हुये थे। अगले दिन नहर में शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, धीरेंद्र मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और PGI की वृंदावन कॉलोनी में रहते थे। पुलिस ने उनके ड्राइवर रवि तिवारी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में रवि ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की है।
बेहोश कर मारी गोली, फिर नहर में फेंका शव
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले धीरेंद्र को रुमाल सुंघाकर बेहोश किया गया। इसके बाद सीने और सिर में गोली मारी गई। शव को फॉर्च्यूनर से किसान पथ के पास सुनसान जगह ले जाया गया और सड़क से करीब 50 मीटर दूर नहर में फेंक दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद था या कोई बड़ी साजिश। वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। धीरेंद्र प्रताप सिंह की पहचान हिंदू युवा संगठन से जुड़े नेता के रूप में भी रही है। ऐसे में पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से सनसनी.
दुबग्गा थाना क्षेत्र में नहर के पास धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि गोली मारकर उनकी हत्या की गई और फिर शव को उनकी ही फॉर्च्यूनर से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया. धीरेंद्र प्रताप…
— Prince Yadav (@yadavprince27) August 30, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh: Hindu Yuva Vahini leader Dhirendra Pratap Singh was murdered by his driver and associates over a land dispute in Unnao; his body and vehicle were recovered, and two suspects were detained.
DCP South Mohammed Mushtaq says, “Mamta Singh filed a complaint… pic.twitter.com/dtvG1mJmwL
— IANS (@ians_india) August 30, 2026







