GUJRAT : गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा चल रही है। इसी बीच शनिवार को इम्तिहान ख़त्म होने से पहले ही हिन्दी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभ्यर्थी हिंदी का पेपर दे रहे थे, तभी सोशल मीडिया पर जवाब के साथ पेपर वायरल हो गया। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पेपर के लीक होने की आशंका जताई है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पेपर लीक का नहीं है यह मामला
गुजरात शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एजे शाह ने कहा कि इस घटना को पेपर लीक नहीं कहा जा सकता, हो सकता है किसी छात्र ने पेपर देने के बाद बाहर आकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हो। शाह ने कहा, लेकिन इस पूरे मामले की जांच के लिए सायबर क्राइम की मदद ली जाएगी।
कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
पेपर के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाधाणी के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे पहले सरकारी भर्ती परीक्ष के पेपर लीक हुए थे, अब 10वीं का पेपर लीक हुआ है, गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाधाणी को अपना इस्तीफ़ा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :JSSC ने 727 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कब से करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :Panchayat Election 2022 : झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, यहां जानिये पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :रांची में इस शख्स का सिर हुआ धड़ से अलग, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :एकतरफा प्यार बन गई सजा, देंखे कैसे
इसे भी पढ़ें :“मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सावधान : अब ना चैटिंग, ना सेटिंग, ना वेटिंग, देखे वीडियो..












