spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BCCI को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सौरव गांगुली और जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को BCCI के कूलिंग ऑफ पीरियड में बदलाव को ओके कर दिया। इस फैसले के बाद अब कोई पदाधिकारी स्टेट बॉडी में तीन साल से ज्यादा और BCCI में लगातार दो बार यानी 6 साल तक पद पर बना रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अब राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और BCCI के कार्यकाल को एक साथ नहीं माना जाएगा। ऐसे में कोई अधिकारी राज्य क्रिकेट में छह साल काम करने के बाद BCCI में भी छह साल काम कर सकता है। बीसीसीआई में लगातार छह साल पूरे होने के बाद तीन साल तक कोई भी पद पर नहीं रह सकता है।इसका सबसे ज्यादा फायदा मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को मिल सकता है।

कूलिंग ऑफ पीररियड को लेकर लोढ़ा कमेटी की सिफारिश

कूलिंग ऑफ पीरियड को लेकर लोढ़ा कमेटी ने 2018 में सिफारिश की थी। बाद में इन्हें तभी से लागू कर दिया गया। इसके मुताबिक, कोई भी पदाधिकारी पहले स्टेट बॉडी में तीन साल या उससे ज्यादा समय तक पद पर रहता है तो वह बोर्ड में सिर्फ तीन साल और पद पर रह सकता है। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद, अब कोई भी पदाधिकारी तीन साल स्टेट और बोर्ड में 6 साल तक किसी भी पद पर रह सकता है।

BCCI में प्रेसिडेंट सौरव, जय शाह समेत पांच पदाधिकारियों

वर्तमान समय में BCCI में प्रेसिडेंट सौरव, जय शाह समेत पांच पदाधिकारियों ने बोर्ड और स्टेट बॉडी में 6 साल पूरे कर लिए हैं। सौरव गांगुली 23 अक्टूबर 2019 को BCCI के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वे 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव बने थे, फिर 2015 में उन्हें अध्‍यक्ष का पद मिला।इसी तरह, जय शाह 2014 में गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्‍त सचिव बने थे। ऐसा कहा जाता है कि उनका कार्यकाल आठ सितंबर 2013 से ही शुरू हो गया था यानी सितंबर 2013 से अक्‍टूबर 2019 तक वह गुजरात क्रिकेट संघ से जुड़े रहे। इसके बाद BCCI सेक्रेटरी का पदभार उन्होंने 24 अक्टूबर 2019 को संभाला था। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Queen एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 17 को जाएंगी ब्रिटेन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...

T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

Kohramlive : महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच ICC...