तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान, सड़क पर उतरे लोग… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Ormanjhi) : राजधानी रांची के ओरमांझी में हुये सड़क हादसे में महावीर नायक की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 45 साल के महावीर ओरमांझी हिन्दीबिली गांव में रहता था। हादसे के बाद आसपास से जुट आए गुस्साये लोगों ने रांची रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। उनका गुस्सा उबाल पर था। सड़क पर उतर आए ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने और माइंस संचालक के साथ हुये समझौते के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। लोगों का इल्जाम था कि हर रोज दर्जनों वाहन खासकर हाईवा अवैध माइंस से गिट्टी लेकर बेखौफ तेज रफ्तार से आना-जाना करते रहते है। अक्सर हादसे होते रहते है। अवैध माइंस पर रोक लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली जाती है। मृतक महावीर पूर्व पंचायत सदस्य सीमा नायक के पति है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके पिता का नाम पूनी नायक है। बताया गया कि सोमवार की शाम 5 बजे के करीब महावीर नायक पैदल कही जा रहे थे। तभी रास्ते में ही मंदरों स्कूल के पास तेज रफ्तार से जाते एक हाईवा ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :  मन को बदल देने वाले IAS मुकेश को पैरिश में मिला Award, देखें…

इसे भी पढ़ें : डीसी के नाम बना फेक व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट, देखें..

इसे भी पढ़ें : शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू  ने जताया देशवासियों का आभार

इसे भी पढ़ें : MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला

इसे भी पढ़ें : MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला

इसे भी पढ़ें : सबसे ज्यादा चुरा ले गया सामान्य विज्ञान की किताबें, देखें

इसे भी पढ़ें : हीरो आदित्य पंचोली बोले, वेब सीरीज बनाऊंगा, पर धनबाद को बदनाम नहीं करूंगा….

इसे भी पढ़ें : दो बच्चों की डेड बॉडी मिलते ही…..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...