spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो बच्चों की डेड बॉडी मिलते ही…..

Date:

spot_img
spot_img

Koderma : एक साथ दो बच्चों की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर ने लोगों के दिलों को अंदर से हिला कर रख दिया। रोते कलपते दोनों परिवार के लोग उस कुएं के पास पहुंचे, जिसमें दोनों बच्चें की लाशें तैर रही थी। 10 साल के निखिल कुमार साव और 7 साल रिशु कुमार की डेड बॉडी जैसे ही कुएं से बाहर निकाली गई, घरवालों का हाल खराब हो गया। सबसे खराब हालत मां बहनों की थी। घटना के समय दोनों बच्चे के घरवाले अपने-अपने धान के खेत में पानी पटाने गये थे। मृतक रिशु के पिता का नाम नारायण साव और निखिल के पिता का नाम निर्मल साव बताया गया। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के नावलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में हुआ।

घटना के संबंध में जो बातें उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार खेत गये दोनों परिवार जब देर शाम अपने-अपने घर लौटे तो बच्चों को नहीं देखा। इधर-उधर बहुत खोजा, पर दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में गांव के ही किसी शख्स से उन्हें पता चला कि दोनों बच्चे उक्त कुएं के आसपास खेल रहे थे। तब कुछ लोग कुएं के पास गये। अंदर झांका तो सबके होश उड़ गये। एक बच्चे की लाश ऊपर तैर रही थी। वहीं दूसरा नहीं दिखा। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे की लाश बाहर निकाली गई। दूसरे को खोज निकालने की खातिर कुएं में झंगड़ डाली गई। झंगड़ में डेड बॉडी फंस गया, जिसे बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया। हर कोई दुखी है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों बच्चे एक साथ कुएं में कैसे गिर गये। मौके पर पहुंच गई पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: