spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में ADG (अभियान) डॉ. संजय आनन्द राव लाठकर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में DIG (सड़क सुरक्षा कोषांग) धनंजय कुमार सिंह, स्टेट इंफॉर्मेशन ऑफिसर (NIC JACU) दीपक कुमार, NIC के उपनिदेशक IT तैयब हुसैन एवं स्टेट रोल आउट मैनेजर शाश्वत कुमार सिन्हा सहित कई आला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय IG, DIG एवं पुलिस कप्तान शामिल हुये।

बैठक में प्रमुख बिंदु एवं निर्देश

  • वर्ष 2023, 2024 एवं जनवरी 2024 और जनवरी 2025 में हुई सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।
  • ब्लैक स्पॉट्स और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।
  • सभी पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जिलों में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विगत एक वर्ष की दुर्घटनाओं का विश्लेषण करें।
  • इन स्थानों पर दीर्घकालिक (Long Term) और अल्पकालिक (Short Term) सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
  • Good Samaritan Policy का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाये।
  • संवेदनशील एवं ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।
  • गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए एवं दुर्घटनास्थलों पर एम्बुलेंस की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
  • Breath Analyzer, Speed Gun और अन्य आधुनिक उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग किया जाये।
  • बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, नशे की हालत में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और लेन जंपिंग जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिये कड़े प्रक्रिया अपनाई जाये।
  • सभी सड़क दुर्घटनाओं की iRAD (Integrated Road Accident Database) में समय पर प्रविष्टि की जाये।
  • दुर्घटना पीड़ितों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाये। NHAI और राज्य राजमार्ग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाये।
  •  जनवरी 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई तुलनात्मक वृद्धि पर विस्तृत समीक्षा की गई।
  • भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सभी पुलिस कप्तानों को प्रभावी एवं सार्थक रणनीति अपनाने के निर्देश दिये गये।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...