spot_img
spot_img
spot_img

हाइकोर्ट ने पूछा- अतिक्रमणकारियों को बसाने की क्‍या है योजना, सरकार ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : शहर में अतिक्रमण मामले में जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट वैसे लोगों से पूरी सहानुभूति रखता है, जो निचले तबके के हैं। उनका घर तोड़ा जा रहा है, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए सरकार के पास नहीं है। कोर्ट निर्मम नहीं है। अदालत रांची को बचाना चाहती है। दो दिन का नोटिस देकर गरीबों का घर नहीं तोड़ना चाहिए। गरीबों को ऐसा नहीं लगना चाहिए  कि उनके साथ न्याय दूसरा और अमीरों के साथ दूसरा न्याय हो रहा। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए।

बसाने के लिए सरकार की क्‍या है योजना

सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार की ओर से उपस्थित अपर महाधिवक्ता दर्शना पोद्दार से पूछा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित लोगों को बसाने के लिए सरकार की क्या योजना है। इस पर नगर विकास विभाग के सचिव ने अदालत को बताया कि ऐसे लोगों को बसाने के लिए सरकार के पास योजना है। इस पर काम किया जा रहा है। रांची शहर बिना प्लान के बढ़ रहा है। लोगों को सरवाइव करने के लिए प्रकृति की रक्षा करनी होगी। अतिक्रमण करने वालों से कोई समझौता नहीं होगा। कोर्ट क्रेडिट नहीं लेना चाहता। सरकार और विभाग क्रेडिट ले लेकिन काम करें।

सभी पहलुओं को देखकर लोगों को हटाएं

कोर्ट ने कहा कि गरीबों को नोटिस के बाद थोड़ा ज्यादा समय देना चाहिए, जिसे वो अपनी व्यवस्था कर सकें। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें हटना तो पड़ेगा, लेकिन कोरोना और मॉनसून के वक़्त ये कहां जाएंगे।  इसलिए सभी पहलुओं को देखकर ही लोगों को हटाएं। 12 घंटा या 24 घंटे का वक़्त देकर घर तोड़ना अमानवीय प्रतीत होता है। घर हटाने के लिये जितनी तेजी से कार्रवाई की गई। उतनी ही तेज़ी से पुनर्वास का भी इंतजाम होना चाहिए।

जलाशयों में हुए अतिक्रमण की दी गई जानकारी

सरकार की ओर से गुरुवार को हाई कोर्ट को जलाशयों में हुए अतिक्रमण की जानकारी दी गई। बताया गया कि
राज्य में जितने भी जलाशय हैं उसकी पहचान की जाएगी। पहचान के बाद सीमांकन किया जाएगा। जलाशयों के अतिक्रमणकारियों की पहचान कर नोटिस दिया जाएगा। उनकी आपत्तियों को सुनने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण हुआ तो इससे संबंधित अंचलाधिकारी जिम्मेवार होंगे। चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की और कहा कि यदि सरकार इस पर गंभीरता से अमल करे, तो इस तरह के मामले अदालत में नहीं पहुंचेंगे। कोर्ट भी शहर के जलाशयों को संरक्षित करना चाहता है।

अतिक्रमण करने वालों की हुई पहचान

पेयजल विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने अदालत को बताया कि धुर्वा और गेतलसूद डैम के सीमांकन काम काम पूरा कर लिया गया है। अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर ली गई है और उन्हें नोटिस दे दिया गया है।

Read more:Garhwa SP ने कांडी थाना के SI को किया सस्‍पेंड, करप्‍शन का था आरोप

Read more:1 September से खुलेंगे क्‍लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी\

Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार

Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब

Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल

Read more:आशिक की लाश को प्रेमिका के आंगन में दफनाया…

Read more:उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया Afghanistan का राष्‍ट्रपति

Read more:“JSLPS की दीदियों के प्रयास से समाज में आया बेहतर बदलाव” (VIDEO)

Read more:नई शिक्षा नीति पर बोली केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, राज्यों के कोर्सेज की स्टडी कर रही एक्सपर्ट की टीम

Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस

Read more:पत्‍नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Read more:राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हेलिकॉप्टर में पैसा लेकर भागने का लग रहा आरोप

Read more:सरकारी चैनल से महिला एंकर को हटाया, बल्ख की गवर्नर को बंधक बनाया

Read more:PNB अपने ग्राहकों को देगा 2 लाख रुपये का मुफ्त इंश्‍योरेंस, जानें कैसे मिलेगा लाभ

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...