spot_img
spot_img
spot_img

एक चप्पल से खुल गया ह*त्या के पीछे दफन राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मारे गये दोस्त के घर में छूट गये एक चप्पल के चलते दिलखुश कुमार की हत्या के पीछे दफन राज खुल गया। लगभग 13 साल के दिलखुश का काम-तमाम करने के बाद हत्यारे दोस्तों ने गूगल पर सर्च किया कि मर्डर करने के बाद बचा कैसे जाये? हैरान और चौंकाने वाली बातें यह है कि यह मर्डर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के चलते हुये। एक गमछे से पहले दिलखुश का गला घोंट दिया गया। इसके बाद एक कैंची से उसकी आंखें फोड़ उसकी लाश को पोखर में फेंक दिया गया। बीते 3 जनवरी को नाबालिग दिलखुश की डेड बॉडी एक पोखर में मिली थी। यह सनसनीखेज वारदात बांका के रजौन थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव के बहियार में हुई। गिरफ्तार कातिलों की निशानदेही हत्या में इस्तेमाल गमछा और कैंची बरामद कर ली गई। वहीं पकड़े गये दोनों दोस्तों आर्यन कुमार और प्रीतम कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

घटना के बारे में SDPO ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि दिलखुश अपने दोस्त प्रीतम कुमार एवं आर्यन कुमार के साथ फ्री फायर गेम खेलता था। आर्यन के पास अपना मोबाइल नहीं था। मोबाइल खरीदने की खातिर आर्यन ने अपने दोस्त दिलखुश से 10 हजार रुपये उधार लिये थे। पर यह रूपया आर्यन कहीं और खर्च कर दिया। मोबाइल नहीं खरीद पाने की वजह से आर्यन अपने दोस्त दिलखुश के मोबाइल पर ही गेम खेलता था। दिलखुश ने उसे मोबाइल देना बंद कर दिया। वहीं अपना उधार का पैसा मांगने लगा। इसी वजह से दोनों जिगरी दोस्त एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये। बीते 1 जनवरी की रात दिलखुश को बुलाकर बहियार ले गया। वहां आर्यन और प्रीतम ने गमछा से गला घोंट कर दिलखुश को मौत की नींद सुला दी। फिर कैंची से उसकी एक आंख को भी फोड़ दी। वहीं लाश को पोखर में फेंक दिया। SDPO विपिन बिहारी ने खुलासा किया कि आर्यन से मनमुटाव होने के बाद दिलखुश अपने गांव में ही कुछ अन्य दोस्तों के साथ मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था। घटना के दिन आर्यन का चप्पल दिलखुश के घर छूट गया था। उसी चप्पल के आधार पर जांच आगे बढ़ी। आर्यन और प्रीतम को उठा लिया गया। पूछताछ में दोनों टूट गये और दिलखुश की हत्या के पीछे दफन राज उगल गये। गुनाह से बचने के लिये दोनों ने गूगल का सहारा लिया। गूगल में सर्च किया कि गुनाह से कैसे बचा जाये। मोबाइल लोकेशन से पुलिस पकड़ लेती है, इस वजह से दिलखुश का मोबाइल भी पोखर में फेंक दिया। वैसे अबतक मोबाइल नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर का खासमखास ऐसे धरा गया आसानी से…

इसे भी पढ़ें :रेलवे लाइन के किनारे मिली सिर क*टी ला*श…

इसे भी पढ़ें :25 लावारिस ला’शों को मिली सद्गति…

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आगाज, क्या बोल गये सीएम… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में पारा गिरने का पूरा चांस, कहां-कहां ठंड सतायेगी… जानें

इसे भी पढ़ें :जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...